रात को कमरे में साथ सोए पति-पत्नी, सुबह गड्ढे में पुआल से ढकी मिली महिला की लाश; उलझा हत्या का मामला
अररिया, जनवरी 11 -- बिहार के अररिया में एक विवाहिता की हत्या ने पुलिस को भी उलझा दिया है। रात को वह अपने पति और बच्चे के साथ कमरे में सोई थी। सुबह उसका शव घर के बाहर गड्ढे में पुआल से ढका हुआ मिला। घटना कुर्साकांटा के कुआड़ी ओपी के भूमपोखर वार्ड संख्या 14 की है। गुरुवार को अहले सुबह बांसबाड़ी के निकट गड्ढे में पुआल के नीचे 25 वर्षीया विवाहिता का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान भूमपोखर निवासी महानन्द पासवान की बेटी ममता देवी ऊर्फ डोली देवी के रूप में की गई। उसके मुंह और गला के समीप निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मुंह बंद कर व गला दबाकर हत्या की बात सामने आ रही है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। ममता को ढाई साल की एक बेटी मायरा कुमारी है। महिला की लाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.