भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं शुक्रवार की सुबह से बादल छाए रहे तो लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास तो नहीं हुआ, लेकिन उमस से लोग उबल गये। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को भी गर्मी व उमस का जोर रहेगा। लेकिन रविवार से आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.