गोरखपुर, फरवरी 15 -- प्रशान्त मिश्रा गोरखपुर। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए 15 फरवरी की रात खास होने वाली है। सूर्यास्त के बाद आकाश में एक विशेष खगोलीय घटना नजर आएगी। शाम करीब छह बजे के बाद पश्चिमी दिशा में शनि और वरुण ग्रह एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। खगोल विज्ञान की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण घटना युति (कंजंक्शन) कही जाती है। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि 15 फरवरी की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच दोनों ग्रहों की कोणीय दूरी काफी कम होगी, जिससे वे एक ही दृष्टि क्षेत्र (फील्ड ऑफ व्यू) में दिखाई देंगे। यह घटना मीन तारामंडल में घटित होगी। लगभग एक घंटे बाद दोनों ग्रह क्षितिज के नीचे चले जाएंगे और दिखने बंद हो जाएंगे। इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शनि ग्रह लगभग 1 मैग्नीट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.