रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान श्मशान घाट के पास से तितली-कबूतर गेम खिलाकर लोगों से सट्टा लगा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस बुधवार रात गश्त पर थी। इस दौरान एसएसआई महेश कांडपाल टीम के साथ जब श्मशान घाट के पास पहुंचे तो कुछ लोग तितली-कबूतर उड़ गेम के नाम पर सट्टा खेल रहे थे। पुलिस को देखकर वह भागे। इस पर पीछा कर पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी सुमित गुप्ता पुत्र कमलेश और राजकुमार सागर पुत्र इंदर सागर के रूप में बताई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लोग तितली, कबूतर उड़ सट्टा/जुआ का खेल खिलाते हैं। पुलिस को इनके कब्जे से रंग-बिरंगी फ्लैक्स मिले। इनमें छतरी, फुटबॉल, ...