प्रयागराज, दिसम्बर 31 -- साल के आखिरी दिन बुधवार को भी घने कोहरे और गलन से राहत नहीं मिली। हालांकि दोपहर में सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए पर रात को घना कोहरा छा गया। पिछले एक पखवाड़े से जारी कड़ाके की ठंड नए साल में भी जारी रहेगी। घने कोहरे और शीतलहर के बीच लोग नए साल का स्वागत करेंगे। मौसम विभाग ने तीन जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होने के बावजूद गलन से राहत नहीं मिली। सुबह से घनघोर कोहरा छाया रहा और दृश्यता न्यूनतम बनी रही। इससे वाहनों के आवागमन में जोखिम बना रहा। तेज गलन से व्यक्ति ही नहीं ब्लकि बेजुबान जानवरों को भी कंपकंपी छूटती रही। दोपहर करीब दो बजे हल्की धूप निकली लेकिन ठंड से बेअसर रही। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव और ब्लोअर का सहारा लिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.