विकासनगर, नवम्बर 29 -- खत विशायल के सिमोग गांव स्थित शिलगूर विजट महाराज मंदिर की देव छड़ी एक रात प्रवास पर खत सिलगांव के उभरेऊ गांव पहुंची। मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर देवता को एक रात के प्रवास पर घर पर आमंत्रित किया जाता है। शनिवार को शिलगूर बिजट महाराज मन्दिर सिमोग से देवता के पद चिह्नों का जगह-जगह स्वागत किया गया। कालसी ब्लॉक के खत सिलगांव के उभरेऊ निवासी बारू सिंह चौहान ने बताया कि कई साल पहले सिमोग स्थित शिलगूर विजट महाराज मन्दिर में परिवार की सुख शांति और समृद्धि होने पर एक रात प्रवास के लिए घर लाने की कामना की थी। शनिवार को एक रात के लिए शिलगूर विजट महाराज की देव छड़ी अपने घर लेकर आए। इस मौके पर देव पुजारी इन्दर शर्मा, संदीप शर्मा, तोता राम शर्मा, रूपराम चौहान, कल सिंह चौहान, अतर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, नारायण सिंह चौ...