रांची, जून 17 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सीएचसी में मंगलवार को विकलांगता शिविर लगाया गया। इस दौरान सदर अस्पताल रांची से आए चिकित्सकों की टीम ने 70 मरीजों की जांच की। जांच में आंख, काम, नाक, गला, फाइलेरिया सहित कई अन्य बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों के बीच दवा उपलब्ध कराई गई। वहीं जिन मरीजों में विकलांगता के लक्षण पाए गए हैं उन्हें अगल सप्ताह सदर अस्पताल में विकलांगता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। चिकित्सकों में प्रभारी डॉ सुजीत कश्यप, डॉ विजय बाखला, डॉ प्रिया, डॉ अंशु के अतिरिक्त मनो चिकित्सक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.