रांची, जनवरी 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के व्यस्त मार्ग रातू रोड में न्यू मार्केट के पास जाम की समस्या को देखते हुए शनिवार को नागा बाबा खटाल में नए ऑटो स्टैंड की व्यवस्था की गई। वेजिटेबल मार्केट के समीप नगर निगम की खाली पड़ी त्रिकोणीय भूमि का उपयोग अब ऑटो स्टैंड के रूप में होगा। फिलहाल यहां ऑटो व ई-रिक्शा का पड़ाव नि:शुल्क रहेगा, लेकिन भविष्य में इस स्थल की बंदोबस्ती कर संवेदक को शुल्क वसूली का जिम्मा दिया जाएगा। नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। न्यू मार्केट इलाके में यह दूसरा ऑटो स्टैंड होगा। इससे पूर्व न्यू मार्केट के पास एक अन्य खाली स्थान पर हाल ही में स्टैंड शुरू किया गया है। इसके साथ ही अब शहर में ऑटो स्टैंड की कुल संख्या चार हो गई है। स्टैंड परिसर से न्यू मार्केट चौक तक का निरीक्षण नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.