रांची, अगस्त 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के खादगढ़ा रिक्शा गली में किराया के मकान में रहने वाले विक्की कुमार ने पड़ोस की आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह गिरिडीह के राजधनवार का रहने वाला है और रिक्शा गली में सूरज साव के मकान में किरायादार था। पुलिस के मुताबिक जिस समय आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले एक दंपत्ति की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, उस समय घर पर वह अकेली थी। उसकी मां जब लौटी तो पाया कि बच्ची बेसुध है। पूछताछ करने पर कराह रही बच्ची ने साथ हुई छेड़खानी के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया और आरोपी को एक स्थान से गिरफ्तार किया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.