रांची, जनवरी 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड मां दुर्गा मंदिर का 40वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को शुरू हुआ। महोत्सव के पहले दिन मंदिर परिसर से बैंड-बाजा के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा रातू रोड में श्री राणी सती मंदिर पहुंची, जहां पर कलश में जल लेकर श्रद्धालु शहर के विभिन्न मार्ग से होकर मंदिर पहुंचे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सुहागिनें पारंपरिक वेशभूषा में शामिल थीं। वहीं, फूलों से सजे एक वाहन पर धार्मिक प्रसंग से संबद्ध जीवंत झांकी सजायी गई थी। कलश यात्रा मार्ग पर कई धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठन की ओर से जयकारे के बीच श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। मंदिर में इसके बाद श्री सुंदरकांड पाठ हुआ। शाम में आरती के साथ प्रसाद का वितरण हुआ। इससे पूव्र सुबह में पुजारी संतोष पाठक, विनोद पाठक ने अभिषेक के बाद दैनिक पूजा की। आज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.