रांची, सितम्बर 2 -- रांची। रातू रोड स्थित आर्यपुरी रोड नंबर तीन में रहने वाले 75 साल के नवल किशोर ओझा सुबह सात बजे से लापता हैं। उनकी मन:स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें भूलने की बीमारी है। अपने आवास से सुबह निकलने के बाद से वे वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर से उनकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस संबंध में परिजनों की ओर से सुखदेवनगर थाना में गुमशुदगी की सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.