रांची, फरवरी 5 -- रातू, प्रतिनिधि। शिमला कॉलोनी स्थित बाबा त्रिलोकेश्वर नाथ शिव मंदिर का 41वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार की सुबह मंदिर परिसर में विधिवत हवन एवं आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इससे पूर्व बुधवार को 12 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया, जिसमें भजन मंडली द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय लाल, बबलू गोप, विश्वनाथ शर्मा, मुकुंद चौबे, मुन्ना चौबे, अशोक दुबे, दिलीप दुबे, शुभम कुमार, दीपक तिवारी, आर्रव चित्रांश, सूर्यांशु, अख्तर अंसारी सहित भजन मंडली के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...