रांची, अक्टूबर 1 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तिगरा टिकराटोली में सोमवार की सुबह कुएं से बरामद संगीता कुमारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया। संगीता की हत्या उसके पति रंथू महतो ने पत्थर से कूचकर की थी और शव कुएं में डाल दिया था। रंथू ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में उपयोग किया गया पत्थर भी रातू पुलिस ने जब्त कर लिया। मंगलवार की रातू पुलिस ने प्रेसवार्ता में घटना की जानकारी दी। इस संबंध में डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि संगीता कुमारी ने अपने पति रंथू महतो के ऑनलाइन जुए के खेल से परेशान थी। जिसके कारण प्रतिदिन घर में झगड़ा होता था। इसके बाद संगीता अपने मायके से पैसा लाकर घर में ब्यूटी पार्लर चलाने लगी जिससे घर का खर्च चलता था। लेकिन रंथू ब्यूटी पार्लर से कमाया हुआ पैसा लेकर जुआ खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.