रांची, मई 2 -- रातू, प्रतिनिधि। सीएचसी रातू और कान्हा स्टेशनरी के पास गुरुवार को श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा रांची द्वारा दो प्याऊ सेवा की शुरुआत की गई। सर्वेश्वरी समुह के धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि निःशुल्क प्याऊ के माध्यम से लोगों को पीने के लिए स्वच्छ एवं शीतल जल की व्यवस्था की जा रही है। यह निःशुल्क प्याऊ सेवा ग्रीष्म ऋतु की समाप्ति तक रोजाना चलाया जाएगा। सर्वेश्वरी समूह द्वारा शहर में भी कई चौक-चौराहों पर इस तरह की व्यवस्था की गई है। संस्था द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों को दाना और पानी कार्यक्रम के अंतर्गत मिट्टी का सकोरा वितरण और सरकारी अस्पताल में जरूरतमंदों के बीच हाथ पंखे बांटे जाएंगे। मौके पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजेश चौधरी, आशुतोष कुमार, रणजीत सिंह, गंगाधर नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, समुद्र नाथ शाहदेव, रोहित कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.