रांची, जून 7 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू तथा आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को ईद-उल-अजहा शांतिपूर्वक मनाया गया। सुबह ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सिमलिया, फुटकलटोली, हुरहुरी, भोंडा टंगरा, परहेपाट, जाडी, बानापीड़ी, कन्नौज, पुरियो, काठीटांड़ और ईदगाह टंगरा की मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान सभी लोगों ने अपने परिवार सहित देश की उन्नति और अमन चैन की दुआ की। नमाज अदा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। आज के दिन मुस्लिम धर्म के लोग अपनी पसंदीदा चीज बकरा की कुर्बानी करते हैं। बकरीद को लेकर प्रशासन भी पुरी तरह मुस्तैद था। एहतियात के तौर पर मस्जिद और ईदगाहों में पुलिस बल तैनात थी। डीएसपी मुख्यालय 2 अरविंद कुमार, रातू थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह स्वयं गश्त करते हुए क्षेत्र की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.