रांची, दिसम्बर 4 -- रातू, प्रतिनिधि। रांची के रिंग रोड स्थित कचरा डंपिंग यार्ड के पास बुधवार को 15 से 20 अज्ञात लोगों ने लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों की चहारदीवारी तोड़ दी। वहीं असामाजिक तत्वों ने धमकी दी कि यदि किसी को घर बनाना है तो प्रति डिसमिल 50 हजार रुपये देने होंगे अन्यथा उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इससे परेशान पीड़ित परिवारों ने बुधवार को रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी जान-माल की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवारों के अनुसार, पांच साल पहले जमीन खरीदी थी, जिसके बाद चहारदीवारी और बोरिंग कराई थी। रातू अंचल कार्यालय से जमीन का म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) हुआ है और रसीद भी कट रही है। पीड़ितों ने बताया कि मंगलवार की सुबह नौ बजे रवीन्द्र सिंह (कमड़े), रिलायंस पेट्रोल पंप, दिवाकर पाठक और सुधाकर...