रांची, फरवरी 13 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के बाजारों में देसी शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से शराब बेचने और पीने वालों के हौसले बुलंद हैं। रातू चट्टी और आमटांड़ सड़क पर शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। प्रबुद्ध नागरिक मंच द्वारा प्रशासन को सूचित करने के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...