रांची, अप्रैल 10 -- रातू, प्रतिनिधि। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति आम लोगों में जागरुकता बढ़ाने का कार्यक्रम कर रहा है। 100 दिनी कार्यक्रम के 71वें दिन के आयोजन की जिम्मेवारी इंडियन योग एसोसिएशन झारखंड के ग्रामीण उपकार संस्थान झारखंड को मिली है। योग और अध्यात्म से जुड़ी झारखंड की सभी संस्थाओं पतंजलि योग पीठ, ऑर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री परिवार, रामकृष्ण मिशन आश्रम, योगदा आश्रम, अरविंदो आश्रम आदि ने इंडियन योग एसोसिएशन के नेतृत्व में इस योगोत्सव को सामूहिक रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम 11 अप्रैल को कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, काठीटांड़, रातू रांची में होगा। योग कार्यक्रम मुख्य केंद्र के अलावा 30 अन्य केंद्रों पर भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम म...