रांची, मार्च 28 -- रातू, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के रातू प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की गुरुवार देर शाम एक अपराधी ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात करने के बाद अपराधी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने भरत कांशी और चटकपुर मुखिया विक्की लोहरा के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह पंडरा फ्रेंड्स कॉलोनी, रविस्टील और कमड़े की दुकानों को बंद करा दिया। वहीं एनएच 39 के बीच दिन के 10 से दो बजे तक सड़क पर टायर जलाकर और बांस-बल्ली बांधकर जाम कर दिया। सूचना मिलने पर रातू पुलिस और पंडरा ओपी प्रभारी सदलबल मौके पर पहुंचकर जामकर्ताओं से बातचीत करते हुए जाम हटाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण किसी की नहीं सुन रहे थे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की 500 मीटर तक कतार लग गई। स्थानीय पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कराकर जाम स्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.