रांची, दिसम्बर 12 -- रातू, प्रतिनिधि। समाजसेवी और भाजपा एसटी मंच के जिलाध्यक्ष कृष्णा उरांव ने शुक्रवार को ललित ग्राम स्थित सरना स्थल में 501 वृद्धों और जरूरतमंदों के बीच कंबल और राशन का वितरण किया। कार्यक्रम में संजय कॉलोनी, काठीटांड़, मां आनंदमयी नगर, रानी बगीचा, केशव नगर सहित अन्य गांवों के असहाय लोग शामिल हुए जो कंबल पाकर बहुत खुश नजर आए। समाजसेवी कृष्णा उरांव ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने गरीबों की सेवा कर आत्मिक शांति महसूस होने की बात कही और समाज के अन्य प्रभावशाली लोगों से भी गरीबों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया। मौके पर पूर्व मुखिया जितेश्वर मुंडा, उप मुखिया उमेश सिंह, अकलिमा खातून, सुनील मुंडा, संदीप राम, प्रदीप राम, सुखेर पाहन, तारा देवी, अमित कुमार, विमल उरांव और मुन्ना खान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.