नैनीताल, जनवरी 27 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट अब लांस नायक शहीद संजय सिंह बिष्ट के नाम से जाना जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में शहीद संजय सिंह बिष्ट के चित्र पर माल्यार्पण कर इसे आधिकारिक रूप से शहीद संजय सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रातीघाट नाम दिया गया। रातीघाट निवासी लांस नायक संजय सिंह बिष्ट पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। क्षेत्रवासियों की ओर से विद्यालय का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की जा रही थी। शिक्षा विभाग से अनुमति मिलने के बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय का नाम परिवर्तन की आधिकारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर शहीद के भाई नीरज बिष्ट ने कहा कि उनके छोटे भाई ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने बताया कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.