बांका, जनवरी 10 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत राता एवं तेलिया पहाड़ पंचायत के पंचायत भवन प्रांगण में किसान रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का अलग-अलग समय पर सीओ मनोज कुमार एवं बीएओ रुचि भारती ने निरीक्षण व मॉनिटरिंग किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद राजस्व कर्मचारियों एवं किसान सलाहकारों को किसान रजिस्ट्री से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि किसान रजिस्ट्री किसानों के लिए अनिवार्य है। रजिस्ट्री के बाद ही किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। बिना किसान रजिस्ट्री के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाएंगे। किसान रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड, किसानों के नाम की लगान रसीद ए...