रांची, नवम्बर 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। राणी सती मंदिर कमेटी की ओर से राणी सती मंदिर में मंगसीर बदी नवमी महोत्सव 2082 का भव्य तरीके से समापन हुआ। गुरुवार को सुबह पांच बजे राणी सती दादी का भव्य शृंगार कर मंगल आरती की गई। इसके बाद छप्पन एवं सवामणि का भोग लगाया गया। इस दौरान पूरे दिन मंदिर में धार्मिक गीतों से वातावरण गूंजता रहा। विमल झुनझुनवाला की देखरेख में अलौकिक झांकी बनाई गई। इसमें राजस्थान की धरा पर ऊंट पर विराजकर दादी जी भक्तों को आशीर्वाद दे रही हैं। शाम 7 बजे नवमी कीर्तन मंडल ने भजनों का सुर छेड़ा तो वातावरण और खुशनुमा हो उठा। रात आठ बजे 108 महिलाओं ने राजस्थानी वेशभूषा में महाआरती की। इसके बाद समापन आरती कर महोत्सव सम्पन्न किया गया। महोत्सव संयोजक विमल झुनझुनवाला सहित सैकड़ों भक्तों ने पूरी निष्ठा से चार दिनी महोत्सव को भव्यता प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.