मेरठ, अप्रैल 8 -- मेरठ। राणा सांगा पर टिप्पणी को लेकर राजपूत महासभा से जुड़े राजपूत संघर्ष समिति ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन की सदस्यता समाप्ति की मांग की है। राजपूत महासभा ने राष्ट्रपति से मांग की है कि राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सांसद की सदस्यता समाप्त की जाए। सोमवार को कमिश्नरी पार्क में राजपूत संघर्ष समिति ने जन आक्रोश सभा और पंचायत का आयोजन किया। सभा में राजपूत समाज के विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सांसद रामजी लाल के बयान की घोर भर्त्सना की और सपा के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा उसके समर्थन की भी कड़ी निंदा की। राजपूत महासभा मेरठ के अध्यक्ष अनूप राघव ने कहा कि यदि अखिलेश यादव ने रामजी लाल सुमन को अपनी पार्टी से निष्कासित नहीं किया तो आगामी चुनावों में राजपूत समाज समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.