संभल, जनवरी 22 -- जनपद रामपुर के शाहाबाद स्थित राणा शुगर मिल ने इस पेराई सत्र में गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर दी है। बीते वर्ष जहां गन्ना भुगतान एक साल बाद किया गया था। वहीं इस बार गन्ने की कमी और चीनी मिलों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सीधा फायदा किसानों को मिला है। राणा शुगर मिल द्वारा 8 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया गया है। संभल जनपद में राणा शुगर मिल से जुड़े किसानों को समय से भुगतान मिलने से खुशी की लहर है। किसानों का कहना है कि पेराई सत्र के दौरान अक्सर भुगतान में देरी हो जाती है। जिससे खेती से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस बार समय पर भुगतान मिलने से खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी जैसे खर्च आसानी से पूरे हो गए हैं। खासतौर पर छोटे और मध्यम किसानों के लिए यह भु...