रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर चर्चित राणा शुगर मिल कैश वैन लूटकांड में 15 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला आया है। दिनदहाड़े 73 लाख रुपये की डकैती कर पूरे मंडल में सनसनी फैलाने के मामले में अदालत ने पुलिस कर्मचारी के बेटे समेत चार बदमाशों को दोषी करार दिया है। इनमें से दो दोषियों को 10-10 साल की कैद और एक-एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है, जबकि वारदात में उनका साथ देने वाले दो अन्य दोषियों को पांच-पांच साल की कैद और 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर डकैती की इस सनसनीखेज वारदात को 26 मार्च 2011 की दोपहर में अंजाम दिया गया। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीम गंज स्थित राणा शुगर मिल के कैशियर अश्वनी कुमार, गार्ड राम निवास और ड्राइवर सुरजीत से बदमाशों ने 73 लाख रुपये लूटे थे। यह रकम वे स्टेट बैंक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.