रामपुर, मार्च 20 -- शाहबाद की राणा चीनी मिल का आधिकारिक स्टाफ अचानक से काम छोड़कर चला गया है। इसमें यूनिट हेड, जीएम, डेवलेपमेंट हेड और एडीशनल हेड शामिल हैं। दो दिन पहले यह लोग अचानक से मिल से अपना सामान लादकर चले गए और अधिकारियों को खबर नहीं दी। गौरतलब है कि सात फरवरी को आयकर विभाग की टीम ने राणा चीनी मिल में पहुंचकर छापेमारी की थी। इस दौरान आयकर के अधिकारियों ने मिल प्रबंधन और उनसे जुड़े तमाम कर्मियों के फोन जब्त कर लिए थे। लगातार 84 घंटे तक यहां पर कार्रवाई जारी रही थी। इसके बाद से मिल में बड़े पैमाने पर गन्ना खरीद और पेराई में गड़बड़झाले के कयास लगाए जाने लगे थे। आयकर टीम छापेमारी के बाद यहां से दस्तावेज और अन्य सामग्रियां लेकर गई थी। हालांकि, आयकर टीम ने छापेमारी के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया था। छापेमारी के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.