कोटद्वार, मई 27 -- राठ महाविद्यालय पैठाणी के बीएड विभाग के छात्र छात्राओं की ओर से महाविद्यालय सेवित ग्रामसभा मैली के कोटि गांव में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से उन सभी मुद्दों पर जनता का ध्यान आकर्षित किया, जो स्वच्छता और पर्यावरण के लिए संकट उत्पन्न करते हैं। साथ ही इन विषयों पर व्याख्यान भी दिए। प्राध्यापक डा. दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में विकास एवं पर्यावरण और समाज के प्रति जिम्मेदारियों की समझ विकसित करने का प्रयास है। डा. प्रदीप कुमार ने हो रहे पर्यावरणीय परिवर्तनों के लिए पूरे समाज और तंत्र की असंवेदनशीलता को कारण बताते हुए उम्मीद जाहिर की कि विद्यार्थियों के य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.