धनबाद, अगस्त 12 -- धनबाद। भाजपा धनबाद महानगर के बरटांड़ मंडल ने शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई का विशेष अभियान चलाया। सिटी सेंटर चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा, धनबाद स्टेशन चौक स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा, बेकारबांध स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा समेत एक दर्जन से अधिक प्रतिमाओं की सफाई की गई। विधायक राज सिन्हा ने महापुरुषों की प्रतिमाओं की खुद पानी से साफ-सफाई की। साथ ही प्रतिमा स्थल की भी सफाई की गई। इसके बाद फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर अशोक पाल, सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, किशोर मंडल, महामंत्री मनोज रिंकू, रितेश बहादुर सिंह, हुल्लास दास, मनोज सिंह, अमित सिंह व प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.