फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 19 -- जहानगंज, संवाददाता। राज मिस्त्री की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी।पत्नी का आरेाप है कि पति की हत्या की गयी है। घटना को देखते हुये पुलिस की टीम जाचं पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंची। मोहददीनपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सदानंद की शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर मौत हो गयी। इस पर थाना पुलिस को जानकारी दी गयी। थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। पत्नी सीताश्री ने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर को घर से चार लोग पति को बुलाकर ले गए थे। 18 दिसंबर की सुबह गांव के बाहर चार लोग पति को फेंककर चले गए। जानकारी हुयी तो पति को घर लाया गया। पति ने बताया था कि उस रात महरूपुर बीजल में उनके साथ मारपीट की गयी थी जिससे पेट में दिक्कत हुयी। इस पर पति को एक डॉक्टर को दिखाया गया। इसमें उनकी हालत में सुधार नही हुआ। शुक...