बक्सर, सितम्बर 27 -- प्रादेशिक भी ----- मातम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस हंसराज से अंग्रेजी में 1967 में स्नातक की डिग्री हासिल की थी फोटो संख्या- 13, कैप्सन- दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती चंद्रविजय सिंह। फोटो संख्या- 14, कैप्सन- चंद्रविजय सिंह। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। राज परिवार के चंद्रविजय सिंह का शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। मौत की खबर मिलते ही डुमरांव सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वे 78 वर्ष के थे। डुमरांव के महाराजा व प्रथम लोकसभा के सांसद महाराजा कमल सिंह के चंद्रविजय सिंह बड़े पुत्र थे। इनका जन्म 15 जून 1947 को हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज से अंग्रेजी विषय से वर्ष 1967 में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। इसके बावजूद चंद्रविजय सिंह का अंद...