कुशीनगर, जनवरी 12 -- कुशीनगर। पडरौना राज परिवार से जुड़ी शरद कुमारी की कृषि भूमि पर फर्जीवाड़े और अवैध कब्जे के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज का प्रयोग करने आदि बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ा दरबार आनंद भवन, पडरौना राज परिवार की शरद कुमारी देवी ने पडरौना कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि पडरौना तहसील के ग्राम जंगल बेलवा स्थित आराजी संख्या 604, रकबा 5.3140 हेक्टेयर भूमि की स्वामिनी हैं। यह भूमि उन्हें वर्ष 2001 में सक्षम प्राधिकारी के अंतिम सीलिंग आदेश के तहत चॉइस लैंड के रूप में मिली थी और आज तक राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज है। आरोप है कि उनकी वृद्धावस्था और अस्वस्थता का लाभ उठाकर कुछ लोगों ने ...