बगहा, मई 28 -- बेतिया। नगर थाना क्षेत्र के राज देवड़ी निवासी अर्जुन पटेल के पुत्र छोटू पटेल (22) की हत्या मंगलवार की देर रात चाकू मार कर दी गई। उसे बचाने आये भाई को भी हत्यारोपियों ने चाकू से मारकर घायल कर दिया। जीएमसीएच में उसे भर्ती कराया गया है। लेकिन जीएमसीएच से डॉक्टर नहीं होने का हवाल देकर छोटू को लौट दिया। निजी अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इससे भी आरोपियों मन नहीं भरा तो उसके घर में घुसकर मारपीट की। जबकि पीड़ित के अधिकांश परिजन जीएमसीएच में थे। इधर, पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले बुलाकी सिंह चौक के माहताब अख्तर, नया बाजार पानी टंकी निवासी अमन कुमार (24) व मारपीट में उसकी मां सुशीला देवी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया है। अमन के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसडीपीओ-1 विवेकदीप व नगर थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.