सिमडेगा, नवम्बर 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने मंगलवार को दस प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौके पर डीसी कंचन सिंह ने कहा कि यह रजत पर्व झारखंड के गौरव, एकता और विकास का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस@25 के इस अवसर पर एकजुट होकर राज्य की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यह प्रचार वाहन जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर झारखंड के 25 वर्ष तथा राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही सरकार के कार्यक्रमों से जन जन को अवगत कराएंगे। 18 नवंबर से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। मौके पर डीडीसी दीपांकर चौधरी, समाज कल्याण पदाधिकारी सुरज मुनी कुमारी, एलआरड...