रांची, फरवरी 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में मनरेगा टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा और हर जिले में मनरेगा को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने इसकी घोषणा की है। रांची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच मनरेगा को लेकर आयोजित बैठक को वे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर विधायक अपने-अपने क्षेत्र में 'काम मांगो अभियान' के तहत मॉडल अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम, ब्लॉक संवाद, सोशल ऑडिट मशीनरी को सक्रिय करने और स्वयं सहायता समूहों को अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया गया। रचनात्मक कांग्रेस के नेशनल चेयरमैन और मनरेगा को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य संदीप दीक्षित ने कहा कि मनरेगा ने मजदूरी का न्यूनतम मानक स्थापित किया है और श्रमिकों को सम्मानजनक र...