बिजनौर, सितम्बर 13 -- सेंट मैरिस इंटर कॉलेज मंडावली के पांच विद्यार्थियों का राज्य खेलकूद प्रतियोगिता में चयन होने पर उन्हें कॉलेज में सम्मानित किया गया। आदित्य, कार्तिक, कनक राठी, जेवियर टोपी और फिलीमॉन मुर्मू का राज्य स्तरीय खेलकूद में चयन हुआ है। बिजनौर के नेहरू स्टेडियम स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में सेंट मैरिस इंटर कॉलेज मंडावली के अंडर 20 कैटेगिरी में आदित्य ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 18 कैटेगिरी में कार्तिक ने ऊंची कूद में प्रथम कनक राठी ने डिस्कस थ्रो में प्रथम जेवियर टोपो ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 16 कैटेगिरी में फिलीमॉन मुर्मू ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा श्रीम और रघुवंश ने डिस्कस थ्रो में द्...