देहरादून, दिसम्बर 4 -- 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता' के लिए आरएन भार्गव इंटर कॉलेज मसूरी के तीन छात्रों का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों में आदेश राणा, संदीप, राकेश रावत शामिल है l विद्यालय के व्यायाम शिक्षक शैलेन्द्र बिष्ट ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित अभ्यास के बल पर राज्य स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। छात्र विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज कुमार तायल ने छात्रों व व्यायाम शिक्षक शैलेन्द्र बिष्ट की प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधन द्वारा भी तीनों चयनित खिलाड़ियों तथा व्यायाम शिक्षक शैलेन्द्र बिष्ट को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...