बेगुसराय, दिसम्बर 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार की ओर से नालंदा (राजगीर) में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता अंतर्गत हॉकी अंडर -14 एवं अंडर -19 बालक वर्ग का आयोजन 7 दिसंबर से 8 दिसंबर तक होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेगूसराय टीम शनिवार को खेल विभाग बेगूसराय से राजगीर के लिए रवाना हुई। वहीं अंडर -17 बालक वर्ग का टीम 8 दिसंबर को राजगीर के लिए रवाना होगी। टीम रवानगी के वक्त कला संस्कृति अधिकारी श्याम सहनी, खेल शिक्षक विश्वजीत, सोनू एवं अन्य शिक्षक मौजूद थे। उन्होंने खिलाड़ियों के हौसले की अफजाई की। अंडर 14 बालक वर्ग में तथागत राज, प्रांजल कुमार, आर्यन कुमार, तौफीक, आर्यन राज, अहसान, फरमान, सत्यम कुमार, ओम बाबू, अभिनव आनंद, प्रशांत कुमार, शिवम् कुमार, रूद्र कुमार को चयन किया गया है। वही अंडर 19 बालक वर्ग ...