कानपुर, जनवरी 5 -- स्पेशल ओलंपिक भारत उप्र ने राज्य स्तरीय स्पेशल एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया है। कानपुर टीम के चयन के लिए ट्रायल सात जनवरी को कैंट स्थित प्रेरणा स्पेशल स्कूल में आयोजित होगा। यह ट्रायल कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी के निर्देशन में स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स सेंटर, प्रेरणा स्पेशल स्कूल कैंट परिसर में संपन्न कराया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक स्पेशल खिलाड़ी आधार कार्ड, यूडीआईडी डिसएबिलिटी कार्ड और आईक्यू सर्टिफिकेट के साथ उपस्थित हो सकते हैं। ट्रायल के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कोच सत्येंद्र सिंह यादव से मोबाइल नंबर 8090333726 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.