गढ़वा, नवम्बर 3 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में गढ़वा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते है हुए पांच मेडल जीते। उनमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और तीन कांस्य मेडल शामिल हैं। वहीं खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 19 मेडल प्राप्त किए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूली खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने बधाई दी। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वालों में अंडर 14 वर्ग के डिस्कस थ्रो में मध्य विद्यालय अचला के इजमामुल हक ने गोल्ड, उत्क्रमित हाई स्कूल कल्याणपुर के विवेक कुमार ठाकुर ने अंडर 14 के 80 मीटर हर्डल में सिल्वर, 1500 मीटर दौड़ में हाई स्कूल भंडरिया के शेषनाग सिंह ने कांस्य मेडल और कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया के स्वाति ...