सिमडेगा, दिसम्बर 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कांके रांची में आयोजित राज्य स्तरीय स्किल प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागियों ने अलग-अलग ट्रेड में अपनी व्यावसायिक दक्षता का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया है। प्रतियोगिता में कस्तूरबा स्कूल कोलेबिरा की छात्रा बहालेन बारला ने अपारेल्स ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिससे उनके मनोबल में वृद्धि हुई और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली। व्यावसायिक शिक्षा जिला समन्वयक जितेन्द्र पंडा ने बताया कि जिले से विभिन्न ट्रेड के कुल 9 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.