नोएडा, अक्टूबर 1 -- ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की दस खिलाड़ी गाजीपुर में होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ जोन-1 राज्य शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन सचिव मोनू कुमार ने बताया कि 4 से 6 अक्तूबर तक गाजीपुर में यूपी राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता होगी। इसमें शामिल होने के लिए जूनियर बालक-बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर में 27 सितंबर को प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें गौतमबुद्ध नगर की खिलाड़ी नोएडा एजुकेशन अकादमी नोएडा की संजना, सपना, स्वेता, त्रिष्टी कुशवाहा और मंथन स्कूल नोएडा की कल्पना, तनिष्का शर्मा, अपराजिता प्रियदर्शनी, स्निग्धा मिश्रा, संस्कृति पाठक, गुनगुन गिरी ने कांस्य पदक हासिल किया था। जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.