बेगुसराय, दिसम्बर 18 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। बेगूसराय जिला के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए श्रुति विद्या परियोजना बालिका प्लस टू विद्यालय की छात्राओं ने राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी खेल प्रतियोगिता अंडर-19 बालिका वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 15 एवं 16 दिसंबर को राजगीर में आयोजित हुई थी। इसमें बेगूसराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता से लौटने के बाद गुरुवार को विद्यालय परिवार की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। छात्राओं को मिठाई खिलाकर और पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार एवं खेल शिक्षक अरविंद कुमार के मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन से बालिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.