जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत शुक्रवार को रांची में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जमशेदपुर के काशीडीह उच्च विद्यालय के छात्र शुभम का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। शुभम अब नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड भर से कुल 135 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। शुभम ने प्रदूषित हवा को शुद्ध करने वाली एक मशीन का मॉडल प्रस्तुत किया, जो सौर ऊर्जा से संचालित है। इस मॉडल को स्ट्रीट लाइट के खंभों से जोड़कर बड़े पैमाने पर वायु प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। शुभम उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा, पटमदा के शिक्षक डॉ. समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.