भभुआ, अक्टूबर 6 -- कैमूर के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक बेहतर प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में पहुंची कैमूर की कबड्डी टीम (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय मशाल खेल खोज प्रतियोगिता 2024-25 में कैमूर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। पटना में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में टीम प्रभारी धीरज सिंह तथा कोच रेनू पटेल और रोहित कुमार के नेतृत्व में कैमूर के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अंडर-14 बालक वर्ग में ओमप्रकाश जी कश्यप ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, अंडर-16 बालिका वर्ग में काजल कुमारी ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा अंडर-16 बालक वर्ग में साहिल कुमार ने लंबी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.