बांका, जनवरी 8 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। एससीआरटी, पटना में आयोजित 53वें राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में उत्क्रमित उच्च विद्यालय केन्दुआर की छात्रा श्रेया कुमारी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। श्रेया के प्रदर्शन कार्बन अवशोषक का चयन अपशिष्ट प्रबंधन वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे फुल्लीडुमर प्रखंड और बांका जिले के लिए गर्व की बात है। गाइड शिक्षक चंदन कुमार चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में श्रेया ने अपने वैज्ञानिक नवाचार से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। अब श्रेया 13 से 15 जनवरी तक कोलकाता स्थित बीआईटीएम में आयोजित ईस्टर्न जोनल राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लेंगी। इस सफलता पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फुल्लीडुमर मनोज प्रभाकर ने छात्रा श्रेया कुमारी एवं गाइड शिक्...