नई दिल्ली, मार्च 30 -- नई दिल्ली, व.सं। राज्य स्तरीय पैरा सह विशेष खेल प्रतियोगिता 2024-25 का समापन रविवार को त्यागराज स्टेडियम में हुआ। इसमें विभिन्न जिलों के दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षा निदेशक वेदिता रेड्डी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इसमें एसबीवी नं. एक (उर्दू माध्यम) जामा मस्जिद के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल ने केंद्रीय जिले में सर्वाधिक पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया। विशेष रूप से कक्षा नौ के छात्र मोहम्मद उमर खान और मोहम्मद सऊद ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गयूर अहमद ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.