धनबाद, दिसम्बर 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। गुरुगोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है। चयनित छात्रों में ऋषभ कुमार बरनवाल, आदित्य विश्वकर्मा, अंशु प्रिया, अरण्य संजीवनी और ऋषिका कुमारी शामिल हैं। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में सभी ने मजबूत वैज्ञानिक क्षमता, तार्किक सोच और निरंतर प्रयास का परिचय दिया। शिक्षक कुमार सौरभ के मार्गदर्शन ने छात्रों की सफलता में भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य सुदीप कुमार ठाकुर ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अनुशासित मेहनत और समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.