सोनभद्र, फरवरी 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल से लंबे समय से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम को राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (राज्य स्तरीय दिशा) में गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास अनुभाग के विशेष सचिव रजनीश चन्द्र ने 20 फरवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस महत्वपूर्ण समिति का गठन राज्यपाल की तरफ से किया गया है। यह समिति भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण, निगरानी एवं अनुश्रवण का कार्य करेगी। इस राज्य स्तरीय दिशा समिति में गैर सरकारी सदस्य के रूप में श्रीकृष्ण गौतम को ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द...