पलामू, जनवरी 1 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो को राज्य स्तरीय दिशा समिति का गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किए जाने पर गुरुवार को फूल माला तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अवधेश सिंह चेरो ने इस दायित्व के लिए संगठन के प्रति आभार प्रकट किया। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय दिशा समिति के गैर सरकारी सदस्य के रूप में छह लोगों को मनोनीत किया गया है। समिति, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के विकास योजनाओं का पर्यवेक्षण, निगरानी एवं अनुश्रवण करेगी। विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवंटन, विमुक्ति, उपयोगिता एवं अवशेष राशि का अनुश्रवण भी करेगी। भाजपा सतबरवा मंडल प्रतिनिधि महेश्वर सिंह, सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार, अनुज चंद्रवंशी, मनोज गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.